रांची कोकर के युवक की सिमडेगा में गला रेतकर हत्या, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बाजार टोली में एक युवक की हत्या कर दी गई।

शहरी क्षेत्र के बाजार टोली के एक खेत में शनिवार अहले सुबह कुछ लोगों ने खेत में खून से लथपथ युवक का शव देखा।

घटना की सूचना तत्काल सदर थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सशस्त्र बल के साथ बाजार टोली के खेत में छानबीन करने के लिए पहुंची।

युवक का गला पूरी तरह से कटा हुआ था और माथे में भी कटे हुए का निशान था।

शव के पास ही खून खेत में बिखरा पड़ा था। मृतक युवक की पहचान सनी पासवान रांची कोकर निवासी के रूप में हुई।

सनी पासवान पिछले छह-सात महीनों से शहरी क्षेत्र के ही झोपड़पट्टी में रहकर इधर-उधर कुछ काम करता था।

लोगों का कहना था कि मृतक और कुछ लोगों द्वारा हमेशा गांजा और शराब का सेवन ग्रुप में किया करता था। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तहकीकात शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास गांजा और शराब का बोतल मिला है।

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।

एसपी के अनुसार मामले में तीन-चार लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी भी सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घटनास्थल के आसपास झाड़ियों में और पूरे खेत में गहन छानबीन की गई।

साथ ही झोपड़पट्टी जाकर और अन्य आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। घटना की सूचना मृतक सनी पासवान के परिजनों को दे दिया गया है।

Share This Article