Latest Newsझारखंडलगातार हो रही बारिश के कारण रांची में डैमों का बड़ा वाटर...

लगातार हो रही बारिश के कारण रांची में डैमों का बड़ा वाटर लेवल, कांके डैम में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Dams Water Level High : झारखंड की राजधानी Ranchi में गुरुवार से शुक्रवार के बीच लगातार हुई 24 घंटे की बारिश (Heavy Rain) के कारण डैमों (Dams) का वाटर लेवल बढ़ गया है।

कांके डैम (Kanke Dam) में खतरे के निशान से सिर्फ दो फीट पानी कम है। इस डैम का अधिकतम जलस्तर 28 फीट है। यह 26 फीट एक इंच हो चुका है।

पिछले साल की अपेक्षा रुक्का डैम में अधिक पानी

राजधानी की 80 फीसदी आबादी को पानी पहुंचाने वाला रुक्का डैम (Rukka Dam) का जलस्तर बढ़कर 24 फीट 5 इंच हो गया है। इस डैम की अधिकतम क्षमता 36 फीट है।

पिछले वर्ष 03 अगस्त को डैम में 18 फीट 2 इंच पानी था। फिलहाल इस डैम में छह फीट अधिक पानी है। हटिया डैम में पिछले वर्ष की तुलना में 5 फीट पानी कम है।

वर्तमान में Ranchi के हटिया डैम (Hatia Dam) का जलस्तर लगभग 20 फीट है। पिछले वर्ष 3 अगस्त को इस डैम में 25 फीट पानी था। इस डैम की अधिकतम क्षमता 39 फीट है।

नगर निगम ने की सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) सक्रिय हो गया।

आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जलजमाव और यातायात में बाधा उत्पन्न होने जैसी परिस्थिति बन सकती है।

निगम ने मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इलाके में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 या 8141231235 पर देने की अपील की गई है।

नगर निगम की ओर से कहा गया कि सूचना देने के बाद जलजमाव वाले मोहल्ले में निगम की टीम जाएगी। निगम ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी हो, तभी बारिश के बची घरों से निकलें।

spot_img

Latest articles

Amazon का बड़ा फैसला, इस देश के लोगों पर जॉब अप्लाई करने की रोक

Amazon's Big Decision : दुनियाभर में करीब 16 लाख लोगों को रोजगार देने वाली...

एशेज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम पर शराब को लेकर सवाल?

Questions on England Team Regarding Alcohol? : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार...

8 साल पुराने डकैती केस में तीन आरोपी बरी

Robbery case : रांची में बुढ़मू थाना क्षेत्र के बहुचर्चित डकैती के आठ साल...

खबरें और भी हैं...

Amazon का बड़ा फैसला, इस देश के लोगों पर जॉब अप्लाई करने की रोक

Amazon's Big Decision : दुनियाभर में करीब 16 लाख लोगों को रोजगार देने वाली...

एशेज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम पर शराब को लेकर सवाल?

Questions on England Team Regarding Alcohol? : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार...