निषेधाज्ञा के बावजूद मोरहाबादी मैदान में भारी संख्या में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJYM Rally : झारखंड सरकार के खिलाफ आज शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान (Morbadi Ground) में भाजयुमो की आक्रोश रैली (BJYM Rally) होने वाली है।

इस रैली में करीब 1 लाख से अधिक युवाओं के महाजुटान का दावा किया जा रहा है।

मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा के बावजूद हजारों कार्यकर्ता मोराबादी मैदान में जुटे हैं। BJP के वरिष्ठ नेता भी इस रैली में शामिल हुए हैं।

सदन के बाद सड़क पर आंदोलन की बारी

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी (Amar Bauri) ने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सत्ता में आने से पहले झारखंड की जनता से जो वायदे किए थे, उसे पूरा नहीं किया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा था कि हम सदन से सड़क तक इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सदन में हमने आंदोलन किया। अब सड़क पर आंदोलन की बारी है।

भाजयुमो के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली (Yuwa Aakrosh Rally) निकल रही है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इसे रोकने पर आमादा है।

कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोका जा रहा

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि जहां-तहां हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार इतनी डर गई है कि वह लोगों को प्रदर्शन करने से रोक रही है। लेकिन, हमने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां भी आपको रोका जाता है, वहीं पर आप रुक जाएं। वहीं से आंदोलन करें।

उन्होंने झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे लोगों को ठग रहे हैं। हमारी सरकार बनेगी, तो हम उससे बेहतर योजना लाएंगे।

Share This Article