रांची के सांसद संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi MP Sanjay Seth Takes Charge: मंगलवार को रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने अच्छा राज्य मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से मुलाकात की‌। राजनाथ सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी।

रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी

केन्द्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय के प्रमुख होते हैं। रक्षा मंत्रालय का मुख्य कार्य रक्षा और सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर सरकार के नीति-निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें लागू करने के लिए सेना मुख्यालयों, अंतर-सेवा संगठनों, उत्पादन स्थापनाओं तथा अनुसंधान एवं विकास संगठनों को सूचित करना है।

वहीं रक्षा राज्य मंत्री रक्षा मंत्री द्वारा लिए जाने वाले फैसले में सहयोग करते हैं।

रक्षा और सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर सरकार के नीति-निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें लागू करने के लिए सेना मुख्यालयों, अंतर-सेवा संगठनों, उत्पादन स्थापनाओं तथा अनुसंधान एवं विकास संगठनों को सूचित करने की भी जिम्मेदारी रक्षा राज्य मंत्री के पास होती है।

Share This Article