BJYM आक्रोश रैली पर पुलिस ने छोड़ें आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों पर हुई पानी की बौछार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tear Gas on BJYM Rally:  झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से राजधानी Ranchi के मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली (Yuwa Aakrosh Rally) में शामिल कार्यकर्ता आक्रोशित होकर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

Tear Gas on BJYM Rally

इसके बाद उन्हें रोकने के लिए रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस (Tear Gas) के गोले दागे। वहीं रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की गई।

जिसके बाद जोरदार नारे के साथ प्रदर्शन कर रही भीड़ तितर-बितर हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है।

CM आवास पहुंचने की कोशिश में कार्यकर्ता

BJP ने ऑक्सीजन पार्क और शिबू सोरेन के आवास के पास से CM आवास तक जाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने दोनों जगहों पर सख्त घेराबंदी कर रखी थी।

दोनों जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। उसके ऊपर कंटीले तार लगा दिए गए थे, ताकि आसानी से बैरिकेडिंग को कोई पार न कर सके।

BJYM Rally

भाजपा नेताओं ने जबरन सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो उन पर आंसू गैस के गोले दागकर और पानी की बौछार करके उन्हें मैदान में ही रोक लिया गया।

Tear GAs on BJYM Rally

मोराबादी मैदान के चारों ओर पुलिस की तैनाती

भाजपा ने दो तरफ से कांके रोड स्थित सीएम आवास की ओर जाने की कोशिश की। इन दोनों जगहों पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। पुलिस ने चारों ओर से मैदान को घेर रखा है।

किसी भी सूरत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Share This Article