Latest NewsझारखंडCM चंपाई सोरेन से मिले DRM जसमीत सिंह बिंद्रा, रांची-बनारस वंदे भारत...

CM चंपाई सोरेन से मिले DRM जसमीत सिंह बिंद्रा, रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन के…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Railway Division: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) से सोमवार को रांची रेल मंडल के DRM जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची- बनारस वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने CM को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की दी जानकारी

मुख्यमंत्री से नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया (Narcotic Control Bureau of India), पूर्वी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हितेश गोदारा ने मुलाकात की।

उन्होंने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार तथा अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए की जा रही कार्रवाई से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारा प्रयास मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार को रोकने के साथ अफीम आदि के उत्पादन को हर हाल में नष्ट करना है।

इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया, झारखंड-बिहार के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद और रांची NCB के सुपरिटेंडेंट एस शारिक उमर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रांची के खेलगांव में इस वर्ष पांच जून से 10 जून तक अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स सेमिनार कोर्स का आयोजन होना है।

भारत को इसकी पहली बार मेजबानी मिली है और रांची में इसके आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसके सफल आयोजन को लेकर झारखंड सरकार भागीदार बने।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के Founder President Grand Master की हांग किम, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट फिरोज अहमद, जनरल सेक्रेटरी प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के संजय शर्मा, ग्रैंड मास्टर मुंबई परवेज खान, ग्रैंडमास्टर दिल्ली अनिल ठाकुर, ग्रैंडमास्टर ओडिशा मनमोहन भांजा और ग्रैंड मास्टर कर्नाटक तिरुमल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...