रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त, अपने-अपने काम पर लौटे कर्मी

सफाईकर्मियों की मुख्य मांगों में समान काम, समान वेतन, 10 साल से अधिक हो चुके सफाईकर्मियों का स्थाईकरण आदि शामिल हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RMC Workers Strike Ended : रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) आज समाप्त हो गई।

नगर प्रशासक के साथ सफल वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है। सभी कर्मी आज से काम पर लौट गए हैं।

मिली जानकारी के लिए सफाईकर्मियों की मुख्य मांगों में समान काम, समान वेतन, 10 साल से अधिक हो चुके सफाईकर्मियों का स्थाईकरण आदि शामिल हैं।

नगर प्रशासक ने इन मांगों पर सकारात्मक रवैया दिखाया है और कहा है कि राज्य सरकार को सफाईकर्मियों की मांगों से अवगत कराया जायेगा।

बताते चलें रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य अपनी मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर थे। कल आंदोलनकारियों ने नागाबाबा खटाल में आम सभा की थी। सफाईकर्मियों की हड़ताल से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गयी थी। कई जगहों पर कचरे का अंबार लगा गया था।

Share This Article