Homeझारखंडरांची से भागलपुर के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची से भागलपुर के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published on

spot_img

Ranchi to Bhagalpur Special Train : रांची से भागलपुर (Ranchi to Bhagalpur) के लिए 21 जुलाई से स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाई जाएगी।

यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं, भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी।

रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 21, 23, 28 व 30 जुलाई, 4, 06, 11 व 13 अगस्त को चलेगी। वहीं, भागलपुर-रांची ट्रेन 22, 24, 29 व 31 जुलाई तथा 5, 7, 12 व 14 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 9.35 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन मुरी से प्रस्थान रात 10.47 बजे, बरकाकाना प्रस्थान रात 12.15 बजे, हजारीबाग प्रस्थान रात 1.20 बजे, कोडरमा प्रस्थान सुबह 2.35 बजे, गया प्रस्थान सुबह 4.30 बजे, तिलैया प्रस्थान सुबह 5.22, नवादा प्रस्थान सुबह 6.12 बजे, शेखपुरा प्रस्थान बजे सुबह 6.42 बजे, किऊल प्रस्थान सुबह 8.40 बजे व भागलपुर सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी।

वहीं, भागलपुर से यह ट्रेन दोपहर 12.20 बजे खुलेगी, बांका प्रस्थान दोपहर 2.00 बजे, देवघर प्रस्थान दोपहर 3.15 प्रधानखांटा प्रस्थान शाम 6.20, धनबाद प्रस्थान शाम 6.35, गोमो प्रस्थान शाम 7.07 बजे, हजारीबाग प्रस्थान शाम 7.49 बजे, कोडरमा प्रस्थान रात 8.50 बजे, बरकाकाना – प्रस्थान रात 11.45, मुरी प्रस्थान रात 1.02 बजे व रांची आगमन सुबह 13.00 बजे होगा।

इस संबंध में रांची के सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है।

इस ट्रेन के चलने से रांची के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी। यहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी, जिसे रेल मंत्रालय ने पूरा किया है। इसके लिए PM मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...