रांची के अरगोड़ा में फल मंडी के पीछे गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी SP राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder in Ranchi : शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे  राजधानी Ranchi केअरगोड़ा (Argoda) थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी (Fruits Market) के पीछे अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि हत्या (Murder) के करणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हमलावर कौन थे, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके लिए पुलिस मृतक के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है।

दौड़ा कर मारी गई गोली

वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी SP राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

जांच के लिए मौके पर FSL की टीम भी पहुंची। अभिषेक सिंह को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि घटनास्थल के कई स्थानों पर खून गिरा मिला है।

मृतक के दोस्त प्रिंस कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार सिंह HDFC बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट (Loan Department) में कार्यरत था।

अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा लूट लिया। इसके बाद वे अभिषेक से भी उसका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने लगे। वह भागने लगा।

इसी दौरान अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मार दी और मोबाइल फोन लूट कर पैदल ही वहां से भाग निकले।

Share This Article