नहाय-खाय पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं, छठी मइया से की खुशहाली की कामना

छठ के नहाय-खाय अनुष्ठान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने भगवान भास्कर और छठी मइया से खुशहाली की कामना की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य के सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना की कि हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

हेमंत सोरेन ने एक्स पर साझा किया शुभकामना संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को नहाय-खाय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान भास्कर और छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे और यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी को बधाई देने के साथ ‘जोहार’ भी कहा।

कल्पना सोरेन ने बताया प्रकृति प्रेम और स्वच्छता का पर्व

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी छठ के पहले अनुष्ठान नहाय-खाय पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

कल्पना सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना का अद्भुत संगम है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान के साथ स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मइया की कृपा से हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।