कल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम, ट्रैफिक रूट में हुए बड़े बदलाव, इन रूटों पर No Entry…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic Divert : राजधानी Ranchi के नामकुम (Namkum) में कल 6 जनवरी को झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiyan Samman Yojna) के तहत विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Hemant Soren शामिल होंगे और झारखंड की 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एकसाथ 2500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस कार्यक्रम में राज्यभर से लाखों महिलाओं के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात (Traffic) में महत्वपूर्ण बदलावों के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ट्रैफिक रूट में किए गए प्रमुख बदलाव

० रामपुर रिंग रोड से तुपुदाना रिंग रोड के बीच छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रोक रहेगी।

० खूंटी, सिमडेगा, गुमला, और पलामू से आने वाले वाहनों को रिंग रोड पर बाएं मुड़ने की सलाह दी गई है।

० जमशेदपुर से आने वाले वाहनों को रामपुर चौक से दाएं मुड़कर नेवरी रिंग रोड से होकर गंतव्य तक जाने के निर्देश दिए गए हैं।

० पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाइबासा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड से खरसीदाग ओपी रिंग रोड के माध्यम से पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।

० हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड से बाएं मुड़कर रामपुर रिंग रोड के माध्यम से पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।

० रांची शहरी क्षेत्र से आने वाले वाहन रिंग रोड के माध्यम से रामपुर या तुपुदाना रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Share This Article