साहिबगंज में सिपाही बहाली के लिए दौड़ रहे रांची के युवक की मौत

साहिबगंज में उत्पाद सिपाही बहाली (Product Sep Restoration) के लिए दौड़ रहे रांची के एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रांची के नामकुम निवासी 22 वर्षीय विकास लिंडा के रूप में हुई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Youth Running for Constable Reinstatement in Sahibganj dies : साहिबगंज में उत्पाद सिपाही बहाली (Product Sep Restoration) के लिए दौड़ रहे रांची के एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रांची के नामकुम निवासी 22 वर्षीय विकास लिंडा के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दौड़ के दौरान विकास लिंडा बेहोश हो गया था। जिसके बाद पुलिस के जवान और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

लेकिन देर रात अचानक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद जानकारी मिलते ही जिरवाबाड़ी थाने की Police अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article