रांची में नशे के सौदागरों का नया पैंतरा, प्रेम जाल में फंसाकर लड़कियों से कराते हैं ब्राउन शुगर की तस्करी

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची पुलिस से बचने के लिए नशे के सौदागरों ने नया तरीका अपनाया है। वे पहले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं और फिर पैसे का लालच देकर ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल करते हैं। कोतवाली पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों सेजल खान और सूरज कुमार ने इस गोरखधंधे का खुलासा किया। सूरज ने सेजल को प्रेम जाल में फंसाकर ब्राउन शुगर की बिक्री शुरू कराई और उसे अन्य लड़कियों को भी इस धंधे से जोड़ने के लिए कहा।

कुछ लड़कियों ने लालच में आकर इस गैरकानूनी कार्य में हिस्सा लिया, जबकि कुछ ने इससे इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक लड़कियां इस तस्करी से जुड़ी हैं। अब पुलिस उन लड़कियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Share This Article