ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते चार गिरफ्तार

रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर (Brown Sugar) खरीद बिक्री करते चार आरोपितों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Four arrested for Buying and Selling Brown Sugar: रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर (Brown Sugar) खरीद बिक्री करते चार आरोपितों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में सुखेदवनगर थाना क्षेत्र के यमुनानगर निवासी प्रवीण कुमार साव उर्फ गोलू, अमित कुमार, अजित कुमार गुप्ता उर्फ हड्‌डा और कौशल सिंह शामिल है। इनके पास से 3.22 ग्राम ब्राउन शुगर और एक Mobile फोन बरामद किया गया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना के मछली चौक विद्यानगर में अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। सूचना के बाद कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी (Raid) की। पुलिस टीम को देखकर आरोपित भागने लगे। भागने के क्रम में दो आरोपितों को पकड़ा गया। इसके बाद उनके निशानदेही पर अन्य दो आरोपितों को पकड़ा गया।

Share This Article