संतोष गंगवार बने झारखंड के 11वें राज्यपाल, जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

आज बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष गंगवार को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand New Governor Santosh Gangwar : संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने झारखंड के 11वें राज्यपाल (Jharkhand 11th Governor) के रूप में शपथ ग्रहण (Oath Take) कर लिया है।

आज बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष गंगवार को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

बताते चलें संतोष गंगवार कल यानी मंगलवार की शाम Ranchi पहुंचे। रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने संतोष गंगवार को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कौन है झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार

बताते चलें 75 वर्षीय संतोष गंगवार बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहनेवाले हैं। इनका जन्म एक नवंबर 1948 को हुआ।

बरेली (Bareli) से 8 बार सांसद रहे श्री गंगवार केंद्र में श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहित वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री व पेट्रोलियम राज्य मंत्री रह चुके हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी रहे।

इन्होंने B.SC और LLB की डिग्री आगरा विवि तथा महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विवि से प्राप्त की। देश में इमरजेंसी के दौरान ये जेल भी जा चुके हैं।

1996 में ये उत्तरप्रदेश भाजपा के महासचिव भी थे। इसके अलावा कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

बरेली में इनकी ख्याति विकास पुरुष के रूप में है। ये बरेली में शहरी को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं।

Share This Article