छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प मामले में और रेस हुई पुलिस, DIG ने तत्काल..

जांच के लिए संथाल परगना रेंज के DIG संजीव कुमार जांच करने के लिए पाकुड़ (Pakud) पहुंच। वह हॉस्टल भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत की‌।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Clash between Police and Students : चंद दिन पहले KKM कॉलेज हॉस्टल (KKM College Hostel) में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प मामले में जांच को लेकर पुलिस और अधिक रेस हो गई है।

मंगलवार को जांच के लिए संथाल परगना रेंज के DIG संजीव कुमार जांच करने के लिए पाकुड़ (Pakud) पहुंच। वह हॉस्टल भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत की‌।

पाकुड़ SP की मौजूदगी में DIG ने छात्रावास के छात्रों से पूछताछ की और उसके बाद मीडिया से जानकारी साझा की गई।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : DIG

DIG ने बताया कि जांच के दौरान नगर थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही सामने आई है और दोनों को निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

DIG ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article