पलामू में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली जागरुकता रैली

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गयी।

रैली के माध्यम से महिलाएं परिवार तथा पलामू को कोरोना से बचाने के उद्देश्य से वैक्सीन लेने का संदेश दे रही थी। जून की इस कड़कती धूप में जब महिलाएं ये सन्देश लेकर निकलीं तो उनका उत्साह देखते बन रहा था।

उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करने में बड़ा हाथ महिलाओं का है।

चाहे वे आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका हों या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हों। इनके द्वारा घर- घर जाकर

लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका परिणाम भी हमें देखने को मिल रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में टीकाकरण को लेकर इंटेंसिव अभियान चलाया जा रहा है।

पदाधिकारी गांव में जाकर लोगों से बात कर रहे हैं, टीकाकरण से सम्बंधित सभी अफवाहों को दूर कर रहे हैं।

Share This Article