सरायकेला पुलिस ने 120 बोतल प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद किया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले की गम्हरिया थान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छोटे-छोटे दुकानों में सप्लाई करने के लिए दस पेटी में भरकर लाए गए 120 बोतल प्रतिबंधित किंग्स गोल्ड नामक अंग्रेजी शराब जब्त किया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुलडीह में पुटूडीह के टीकर साहू द्वारा बबलू मुर्मू के घर पर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब उतार कर रखा गया है, जिसे आसपास के इलाकों के छोटे-छोटे दुकानों में सप्लाई किए जाने की योजना है।

इस बाबत वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर उक्त गांव में बबलू मुर्मू के घर में छापेमारी कर प्रतिबंधित शराब की बोतलें बरामद की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शराब व्यापारी मौके से भागने में सफल रहे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article