Latest Newsझारखंडसिमडेगा के सरई पानी जंगल में PLFI का काम तमाम ! महिला...

सिमडेगा के सरई पानी जंगल में PLFI का काम तमाम ! महिला समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Simdega Crime News: सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत 5 PLFI उग्रवादियों को सरई पानी जंगल से गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी सड़क निर्माण कंपनी से लेवी वसूलने के लिए पहुंचे थे।

पुलिस ने मौके से 54,400 रुपये नकद, दो बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी उग्रवादियों को जेल भेज दिया गया है।

लेवी वसूली का खेल हुआ खत्म

रामरेखा धाम के पास सड़क निर्माण कंपनी से लेवी वसूलने के लिए ये उग्रवादी सिमडेगा पहुंचे थे। कंपनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सभी उग्रवादियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

महिला के खाते में जमा होती थी लेवी की रकम

SDPO बैजू उरांव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उग्रवादी वसूली की रकम को महिला उग्रवादी यमुना मिंज के बैंक खाते में जमा करते थे।

गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम

यमुना मिंज (खूंटी)
आशीष मिंज (सिमडेगा)
सुनील उरांव (रांची)
सिद्धांत कुमार (रांची)
राहुल उरांव (रांची)

गिरफ्तारी के बाद और भी नामों की हो रही है तलाश

SDPO ने बताया कि इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में पाकरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, साइबर सेल के विनय कुमार, सिमडेगा थाना के संजीत कुमार, DCB शाखा के संतोष कुमार राय, महिला थाना की ईश्वरी आशा बड़ा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों में बढ़ेगा तापमान

Jharkhand to Get Relief From Cold: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर...

कोचिंग एक्ट की अनदेखी, छात्रों की सुरक्षा पर सवाल – ABVP ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

ABVP Submitted a Memorandum: शहर में चल रहे कई कोचिंग संस्थान लगातार Coaching act...

रांची को साफ-सुथरा बनाने की पहल, नगर निगम ने किया कडरू और अपर बाजार का निरीक्षण

Initiative to Clean Ranchi: शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रांची...

रांची नगर निगम की कमाई घटी, खर्च बढ़ा, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

Ranchi Municipal Corporation's Earnings Decreased: रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति को लेकर एक...

खबरें और भी हैं...