झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों में बढ़ेगा तापमान

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand to Get Relief From Cold: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में जल्द ही ठंड (Cold) का असर कम होने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री Celsius तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, अगले 24 घंटे तक Minimum Temperature में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम तापमान में पहले से ही हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ी

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कांके में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई।

रांची और आसपास का मौसम पूर्वानुमान

रांची और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

17 जनवरी: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C

18 जनवरी: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 12°C

19 जनवरी: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C

20 जनवरी: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C

जिलों का तापमान हाल

रांची में 22.0°C / 8.2°C, जमशेदपुर में 24.4°C / 8.8°C, डाल्टनगंज में 25.4°C / 4.7°C, बोकारो में 23.2°C / 5.1°C, गुमला में 22.0°C / 2.8°C और पाकुड़ में 25.4°C / 9.2°C तापमान दर्ज किया गया।

छात्रों और आम लोगों के लिए राहत

तापमान बढ़ने से सुबह की कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। खासकर School College जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए आने वाले दिन ज्यादा आरामदायक रहने की उम्मीद है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।