रांची में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

रांची के नामकुम में झारखंड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच में जुटी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में झारखंड राय यूनिवर्सिटी (JRU) के एक बीटेक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। बुधवार सुबह यूनिवर्सिटी के पास राजाउलातू स्थित किराए के मकान से उसका शव बरामद किया गया।

किराए के कमरे में अकेला रह रहा था छात्र

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार पहले अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। हालांकि, कुछ दिन पहले उसका दोस्त कमरा छोड़कर चला गया था। इसके बाद से मनीष अकेले ही वहां रह रहा था।

बुधवार सुबह छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

हजारीबाग का रहने वाला था मनीष

मनीष कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के पेटो गांव का निवासी था। वह झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।