दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, 176 पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों पर समतलीकरण कार्य पूरा

दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने 176 पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों पर समतलीकरण पूरा किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टोन डस्ट और हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को बेहतर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा शहर के सभी 176 पूजा पंडालों के परिसरों और उनसे जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर समतलीकरण का कार्य कराया गया है, ताकि पूजा के दौरान आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

पूजा समितियों द्वारा की गई मांग के आधार पर नगर निगम की टीम ने सभी पंडाल क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया। विभिन्न समितियों द्वारा कुल 624 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट की मांग की गई थी, जिसके एवज में निगम ने अब तक 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध करा दिए हैं। इससे पंडालों के आसपास के क्षेत्रों में समतलीकरण सुनिश्चित किया जा गया है। इसके अलावा, मार्गों के गड्डों को भरने और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 242 ट्रैक्टर जेसीबी का उपयोग कर रास्तों को समतल एवं दुरुस्त किया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक माहौल देना उसकी पहली प्राथमिकता है। निगम के पास अभी भी अतिरिक्त स्टोन डस्ट का बैकअप मौजूद है। यदि किसी पूजा समिति को और स्टोन डस्ट की आवश्यकता हो, तो वे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलते ही आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।