डीबीएमएस हाई स्कूल के ट्रस्टियों से मिले सरयू राय, जताया आभार

विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के डीबीएमएस हाई स्कूल पहुंचकर ट्रस्टियों और प्रिंसिपल का आभार जताया। उन्होंने शिक्षक सम्मान और शिक्षा के उत्थान पर आयोजित सेमिनार की स्मारिका भी भेंट की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय बुधवार को डीबीएमएस हाई स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर बी चंद्रशेखरन और उनकी धर्मपत्नी ललिता चंद्रशेखरन समेत समस्त ट्रस्टियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल को भी धन्यवाद दिया।

4 अक्टूबर को इसी विद्यालय में सरयू राय की ओर से शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान सरयू राय ने स्कूल प्रबंधन के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की। साथ ही सेमिनार में प्रकाशित स्मारिका भी प्रबंधन को भेंट की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।