धनबाद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका ! 15 अक्टूबर को लगेगा भर्ती कैंप, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए अवसर

धनबाद में 15 अक्टूबर को भर्ती कैंप लगेगा, जहां आठवीं पास से ग्रेजुएट तक के युवा टेलीकॉलर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बरटांड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा।

इस भर्ती कैंप में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें टेली कॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, एचआर, रिपोर्टर एवं जर्नलिस्ट, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, ड्राइवर और अन्य पद शामिल हैं।

किन पदों पर मिलेगी नौकरी?

भर्ती कैंप में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। कुछ पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि एचआर, अकाउंटेंट और प्रिंसिपल इंचार्ज जैसे पदों के लिए अनुभव निर्धारित है। नौकरी के स्थान में धनबाद के साथ कुछ पदों के लिए बेंगलुरु भी शामिल है।

कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

इच्छुक अभ्यर्थियों को झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, बायोडाटा की दो प्रतियां और स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र साथ लेकर जाना होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।