नेमरा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में माता दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातुन, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस भावुक क्षण में परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।



