जुबिली पार्क के पास युवक-युवती में सड़क पर हंगामा! मोबाइल चोरी से लेकर ब्लैकमेलिंग तक के आरोप, पुलिस ने युवक को पकड़ा

जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास युवक और युवती के बीच विवाद से हंगामा मच गया। युवती ने मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। सड़क पर दोनों के बीच हो रही कहासुनी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवती, जो जुगसलाई की रहने वाली है, ने आरोप लगाया कि युवक कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। युवती का यह भी आरोप है कि मोबाइल में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर युवक उसे ब्लैकमेल करने की बात कह रहा था। इसी घटना के बाद वह युवक की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।