विधायक ने घर बुलाकर SDO और इंजीनियर को पीटा, अभियंताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर में विधायक संजीव सरदार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया है। अधिकारियों ने मारपीट का आरोप लगाया, जबकि विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार और स्वर्णरेखा नहर प्रमंडल, चांडिल के अधिकारियों के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अधिकारियों ने विधायक पर कथित गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, विधायक ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुंदरनगर में एक परियोजना को लेकर चर्चा के दौरान विधायक और विभागीय अधिकारियों के बीच विवाद हुआ। इस मामले में कार्यपालक अभियंता शिवरांग गगराई और सहायक अभियंता विजय तिर्की के नाम सामने आए हैं।

अधिकारियों का आरोप है कि विधायक के आवास पर बातचीत के दौरान उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। वहीं, विधायक ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सुंदरनगर में जमीन की घेराबंदी के दौरान ग्रामीणों के साथ कथित भेदभाव की शिकायत मिली थी। इसी मुद्दे पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी, लेकिन मारपीट नहीं की। इधर, घटना के विरोध में अभियंता संघ ने सार्वजनिक माफी की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विरोध स्वरूप अभियंताओं ने काला बिल्ला लगाकर काम करने और आगे आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।