पोटका में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त

जमशेदपुर में दुर्गापूजा से पहले उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट और 280 लीटर शराब जब्त की गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को टीम ने कुन्दरूकोचा गांव और डुंगरीटोला में नदी किनारे और जंगलों में चल रही अवैध महुआ शराब की भट्टियों पर छापेमारी की।

12 हजार किलो जावा महुआ किया नष्ट

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया करीब 12,000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने 280 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब भी जब्त की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में शामिल आरोपी मौके से फरार मिले। उत्पाद विभाग ने फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।