श्रीनगर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बुधवार को श्रीनगर में जिला स्तरीय जनजातीय सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को सुना तथा उनके यथासंभव समाधान का भरोसा दिया। बैठक में जनजातीय समाज की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने अनंतनाग जिले में बैठक कर जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी।



