पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर डॉ संजय सिंह ने जताया हर्ष, कहा- कुशलतापूर्वक करेंगे दायित्वों का निर्वहन

पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर झारखंड में खुशी है। भाजपा नेता डॉ. संजय सिंह ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने हर्ष जताया है। श्री सिंह ने कहा है कि ब्रजमोहन राम का राज्यपाल नियुक्त होना झारखंड, विशेषकर पलामू एवं लोहरदगा क्षेत्र के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि ब्रजमोहन राम मिलनसार, हंसमुख, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका सहज व्यवहार और लोगों से आत्मीय संबंध उन्हें विशिष्ट बनाते है।

ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को चंदवा में हुआ था।  उन्होंने बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उनका राजनीतिक जीवन भी उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे तथा वर्ष 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार पलामू से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। संसदीय जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।डॉ संजय सिंह ने विश्वास जताया कि ब्रजमोहन राम अपने राजनीतिक अनुभव, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के साथ ओडिशा के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से झारखंड और ओडिशा के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने ब्रजमोहन राम के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।