बरही में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, हैदराबाद से लौटे पति ने थाने में दर्ज करायी एफआईआर

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में विवाहिता ने गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और चाकू दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के बरही थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव में एक विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही नसीम अंसारी पर जबरन दुष्कर्म करने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 19 वर्षीय विवाहिता के पति रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहते हैं, विवाहिता अपनी सास और ननद के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 30 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपित कथित रूप से उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपित ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।आरोप है कि घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई, इस धमकी के कारण पीड़िता भयभीत हो गई और उसने बाद में अपने पति को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पति हैदराबाद से घर लौटे, इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ बरही थाना पहुंची और पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की लिखित शिकायत पर बरही पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।