छात्रावास विस्तार योजना के लिए एचईएफए से कर्ज लेने के प्रस्ताव पर डीयू अधिकारियों ने चिंता जताई

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रावास विस्तार के लिए एचईएफए से 5,889 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के प्रस्ताव पर अधिकारियों ने चिंता जताई। आशंका है कि छात्रों की फीस बढ़ सकती है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के संकाय सदस्यों और अधिकारियों ने छात्रावास के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (एचईएफए) से कर्ज लेने के प्रस्ताव पर चिंता जताते हुए कहा है कि संबंधित राशि चुकाने का बोझ अंततः छात्रों पर अधिक शुल्क के रूप में पड़ सकता है।

यह चिंता डीयू की कार्यकारी परिषद (ईसी) की ओर से 5,889 करोड़ रुपये के एक प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की पृष्ठभूमि में आई है, जिसके तहत नये छात्रावास बनाकर और दो मौजूदा छात्रावास का पुनर्निर्माण करके 21,895 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया जाना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।