Latest NewsझारखंडJBVNL कल से लगा रहा विशेष कैंप, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर से...

JBVNL कल से लगा रहा विशेष कैंप, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या होगी दूर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JBVNL Camp : बिजली उपभोक्ता अपने मोबाइल को स्मार्ट मीटर (Smart Meter) से जरूर लिंक कराएं। इससे बिजली बिल (Electricity Bill) समेत अन्य जानकारी मोबाइल पर ही मिल सकेगी।

वैसे उपभोक्ता जिनका पुराना मीटर अभी भी चल रहा है, वे स्मार्ट मीटर से उसे रिप्लेस करा लें। अगर उनका मोबाइल नंबर लिंक (Mobile Number Link) नहीं है तो वे इसके लिए JBVNL के कंप्लेन नंबर 0651-2710002 या 1912 पर फोन कर लिंक करा सकते हैं।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के GM रांची PK श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निगम उपभोक्ताओं की सभी तरह की शिकायत को दूर करने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत शहर के 17 स्थानों पर 26 अगस्त से विशेष कैंप (Camp) लगेगा।

अगर किसी उपभोक्ता के बिजली बिल में सुधार करवाने की आवश्यकता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इन जगहों पर लगेगा विशेष कैंप

उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए 17 स्थानों पर विशेष कैंप लगेगा। 26 से 28 अगस्त तक लगने वाले कैंप में उपभोक्ता कार्यालय अवधि में बिजली बिल में सुधार का आवेदन, मोबाइल लिंक कराने सहित अन्य समस्याओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पुराना विधानसभा PSS, अवर प्रमंडल डोरंडा कार्यालय, अवर प्रमंडल तुपुदाना कार्यालय, सैनिक बाजार मेन रोड, हरमू PSS, अशोक नगर बिजली कार्यालय, पुंदाग PSS, लालपुर बिजली कार्यालय, RMCH बिजली कार्यालय, मोरहाबादी PSS, राजभवन PSS, कांके बिजली कार्यालय, रातू रोड बिजली कार्यालय, टाटीसिलवे बिजली कार्यालय, पीतांबरा पैलेस और अमेठिया नगर के कार्यालय में कैंप लगेगा।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...