रांची पहुंचे चिराग पासवान का हुआ जोरदार स्वागत, एक बार फिर सर्वसम्मति से चुने गए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MP Chirag Paswan in Ranchi : केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर (Hazipur) लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) आज रविवार को Ranchi पहुंचे। जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बताते चलें चिराग पासवान की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोजपा (LJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेना था।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चिराग पासवान को एक बार फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी जोरदार समर्थन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद चिराग पासवान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है और वह इसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article