कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghulam Mir meet CM Hemant Soren : झारखंड (Jharkhand) कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से आज रविवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की।

साथ में झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने भी मुलाकात की।

इस दौरान जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन और झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई।

मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव झा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article