फंदे से झूलकर महिला ने दी जान, पति पर लगा हत्या का आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sukhdevnagar Suicide : सुखदेवनगर (Sukhdevnagar ) थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड सरोवर नगर में रविवार को महिला किरण कुमारी ने आवास के एक कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी।

महिला द्वारा आत्महत्या (Suicide) किए जाने की जानकारी परिवार वालों को सोमवार की सुबह में उस समय हुई, जब वह कमरे से बाहर नहीं आई।

शंका निवारण के लिए जब पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने रोशनदान से अंदर झांका तो पाया कि किरण का शव फंदे से झूल रहा है।

मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर RIMS में पोस्टमार्टम कराया। इधर, किरण की मां रेखा देवी अन्य परिजनों के साथ घटना की जानकारी होने पर बिहार के जमुई से रांची पहुंची।

उनके फर्द बयान पर सोमवार को रात में दामाद रामकुमार सिंह के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले में उन्होंने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था।

दोनों के बीच वैचारिक मतभेद था। जिसके परिणाम में यह घटना हुई है।

Share This Article