Homeक्राइमबकरी चोरी के शक में भीड़ ने सन्नी और चंदन को पीटा,...

बकरी चोरी के शक में भीड़ ने सन्नी और चंदन को पीटा, पुलिस ने बचाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु में शुक्रवार रात बकरी चोरी के संदेह में भीड़ ने दो युवकों, सन्नी यादव (कीताडीह) और चंदन मिश्रा (हरहरगुटु) की लाठी-रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी।

समय पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने दोनों को बचाकर खासमहल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सन्नी की हालत गंभीर है।

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, टेंपो पलटने के बाद भीड़ का हमला

चंदन मिश्रा के अनुसार, वह और सन्नी टेंपो से महुलडीह गए थे। लौटते समय हरहरगुटु पेट्रोल पंप के पास सिगरेट खरीदने रुके, जहां एक युवक से उनकी कहासुनी हुई। दोनों वहां से चले गए, लेकिन 8-10 गाड़ियों में सवार युवकों ने उनका पीछा किया।

हरहरगुटु मोड़ पर टेंपो पलट गया, जिसके बाद भीड़ ने उन पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर हमला कर दिया। चंदन ने दावा किया कि वे निर्दोष हैं।

बागबेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को भीड़ से बचाया और खासमहल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सन्नी यादव की हालत नाजुक है, जबकि चंदन का इलाज चल रहा है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...