अपने क्षेत्र में BLO के कार्य को सुपरवाइज करें सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, DC ने …

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने मंगलवार को रांची जिला अंतर्गत नव नियुक्ति और नव अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर नव निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को DC ने उनके कर्त्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deputy Commissioner Rahul Kumar Sinha : रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने मंगलवार को रांची जिला अंतर्गत नव नियुक्ति और नव अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर नव निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को DC ने उनके कर्त्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया।

उपायुक्त ने सभी से कहा कि घर-घर तक पहुंचने की प्रक्रिया दुरुस्त रखें, अपने-अपने क्षेत्र में BLO के कार्य को सुपरवाइज करें। उन्होंने प्री रिविजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन का निर्देश दिया।

साथ ही ASD तैयार करने, वोटर स्लिप वितरण, मतदान केन्द्रों में AMF की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई। समाहरणालय में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक कुमार सुमन, सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, शुभम पोद्दार प्रशासक नगर पंचायत बुण्डू, निहारिका तिर्की सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article