राज्यपाल से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में साेमवार काे कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) के लिए JPSC परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Teachers’ Delegation met the Governor: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में साेमवार काे कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) के लिए JPSC परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।

चयनित प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मुक्तारानी ओडेया, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी, अरविंद कुमार साहू, विकास नंदन, साकेत बिहारी, प्रदीप झा शामिल हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर, 2023 को JPSC द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की।

कोल्हान विश्वविद्यालय के Syndicate द्वारा भी दो फरवरी को नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है लेकिन विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति के नहीं होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुलाधिपति कार्यालय में लंबित है। राज्यपाल ने इस संबंध में चयनित सहायक प्राध्यापकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया।

Share This Article