पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कमीशनखोरी से की 56 करोड़ की उगाही, ED ने…

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Tender Commission Scam : झारखंड के पूर्व मंत्री Alamgir Alam ने टेंडर कमीशन घोटाले (Tender Commission Scam) में 56 करोड रुपए की उगाही की थी। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने जांच के दौरान मिले तथ्यों से यह खुलासा किया है।

ED ने कोर्ट को बताया है कि 56 करोड़ में से 35 करोड रुपए आलम को अपने निजी सचिव संजीव कुमार लाल के माध्यम से मिले थे।

मंत्री के लिए संजीव के इंजीनियर और अन्य इंजीनियरों से कमीशन की राशि वसूलते थे। ED के दस्तावेज के अनुसार, प्रत्येक टेंडर पर मंत्री को 1.35 प्रतिशत दिए गए।

इंजीनियरों और नौकरशाहों का हिस्सा

इंजीनियरों और नौकरशाहों का हिस्सा 1.65 प्रतिशत रहा। ED की पूछताछ में कार्यपालक अभियंता अजय कुमार, अजय तिर्की, संतोष कुमार, चीफ इंजीनियर राजीव लोचन, प्रमोद कुमार, सिंगराय टूटी, सुरेंद्र कुमार ने भी RWD, RDSD, JSRRDA में पोस्टिंग के दौरान कमीशनखोरी के पूरे मॉड्स को स्वीकार किया।

ठेकेदार मुन्ना के जरिए वसूले गए 53 करोड़

जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया है कि संजीव ने अपने दोस्त ठेकेदार मुन्ना सिंह के जरिए टिप्पण करोड रुपए कमीशन के रूप में वसूले थे।

जांच के दौरान बिल्डर मुन्ना सिंह ने स्वीकार किया कि कमीशनखोरी के 53 करोड़ उसने एकत्र किए थे, जिनमें से 50 करोड़ की राशि तत्कालीन मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल को हैंडओवर की गई थी।

इसी में से 32.20 करोड़ रुपए जहांगीर के फ्लैट से, जबकि 2.93 करोड़ मुन्ना के फ्लैट से मिले थे। इन पैसों की उगाही जुलाई से 9 दिसंबर 2023 के बीच हुई थी।

कितने पैसे देने की बात कबूली

● अमन विश्वास : प्रोपराइटर, मेसर्स ऊर्जा इंफ्रा ने चार टेंडरों पर दिए तीन करोड़ रुपये।

● तारेंद्र सिंह : प्रोपराइटर, गुप्तेश्वर कंस्ट्रक्शन ने दिए 9 लाख।

● विपिन बिहारी सिंह : नंदनी कंस्ट्रक्शन के द्वारा 10 लाख देने का जिक्र डायरी में मिला।

किस इंजीनियर ने की कितने की वसूली

● राजकुमार टोप्पो : कमीशन के पांच करोड़ संतोष और मुन्ना को दिया।

● अजय तिर्की : 212 करोड़ के टेंडर आवंटन में 6.36 करोड़ की वसूली की, आलमगीर का 2.86 करोड़ का हिस्सा संजीव लाल को दिया।

● अजय कुमार : कमीशन में 4.77 करोड़ लिया, जिसमें 2.295 करोड़ आलमगीर का शेयर संजीव को दिया।

● अशोक कुमार गुप्ता : सिंगराय और प्रमोद दोनों चीफ इंजीनियरों के कहने पर 10.50 करोड़ वसूले। इसमें 4.72 करोड़ आलमगीर का हिस्सा संजीव को दिया।

● संतोष कुमार : 20 करोड़ के कमीशन की राशि वसूली। इस राशि को संजीव के भाई रिंकू और मुन्ना तक पहुंचाया।

● सिंगराई टूटी : कमीशन के तौर पर 18 करोड़ वसूले।

● सुरेंद्र कुमार : असिस्टेंट इंजीनियरों से 15 करोड़ की वसूली की

● प्रमोद कुमार : कमीशन के तौर पर 10.5 करोड़ की वसूली की।

● राजीव लोचन : अधीनस्थ इंजीनियरों से 9 करोड़ कमीशन ली। इसका हिस्सा संजीव को दिया।

● रमेश ओझा : वीरेंद्र राम को वसूल कर 1.50 करोड़ दिया।

● उमेश कुमार : कमीशन के तौर पर 3.5-3.8 करोड़ की राशि वसूलकर संजीव को दी।

● सिद्धांत कुमार : वीरेंद्र के कहने पर 1.5 करोड़ कमीशन वसूले, तकरीबन 60 लाख रामपुकार को दिया।

Share This Article