बोकारो में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायन-बिसाही के संदेह में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Women Murder Accused Arrested : बोकारो जिले के चंद्रपुरा (Chandrapura) थानांतर्गत दो दिनों पहले एक 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को Bokaro Police ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बंदियों निवासी रोहित महतो है। आरोपी युवक महिला के पड़ोस में ही रहता था।
अपना अपराध स्वीकार करते हुए आरोपी ने बताया कि उसने डायन-बिसाही के संदेह में महिला की हत्या की थी।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गईता (धारदार हथियार) बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि बेरमो DSP विशिष्ट नारायण सिंह ने की है।

Share This Article