HomeझारखंडFree Recharge की चाहत आपको बना सकता है कंगाल, साइबर ठग चुरा...

Free Recharge की चाहत आपको बना सकता है कंगाल, साइबर ठग चुरा रहे हैं मोबाइल डेटा

Published on

spot_img

Palamu Cyber Thugs are Stealing Mobile Data : फ्री रिचार्ज (Free Recharge) के लालच में फंसकर आप कंगाल हो सकते हैं। साइबर अपराधियों की नजर आपके पैसों के साथ-साथ आपके Mobile Data पर भी है।

हाल के दिनों में Free Recharge से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद कई लोग ठगी का शिकार हुए हैं, वहीं कई लोगों के मोबाइल में तकनीकी दिक्कतें आई हैं।

ठग किसी राजनेता के चुनाव जीतने, भारत के Cricket Match जीतने या किसी सेलिब्रिटी की तरफ से Free Recharge का फर्जी Message या लिंक भेजते हैं।

लोगों से कहा जाता है कि वे इस Message या लिंक पर क्लिक करें ताकि ऑफर का लाभ उठा सकें। लिंक और Message पर क्लिक कर लोग साइबर ठगी (Cyber Fraud) का शिकार हो रहे हैं।

प्रेम कुमार की कहानी

पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि लिंक पर Click करते ही उनके बैंक खाते से 335 रुपये गायब हो गए। यह रकम काफी छोटी थी, लेकिन पैसे कटने के बाद उन्होंने अपना UPI पिन और लॉक बदल दिया। उन्होंने Police में शिकायत नहीं की।

SP की अपील

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा, “लोगों को नई सरकार के गठन और फ्री रिचार्ज से जुड़े मैसेज मिल रहे हैं। लिंक क्लिक करने के बाद कुछ Process Fee की मांग की जाती है, जिसके बाद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

लोगों से अपील है कि ऐसे मैसेज या लिंक मिलने के बाद सावधान रहें। ऐसे मैसेज के जरिए मोबाइल का डेटा चुराया जाता है। मैसेज पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।”

इस तरह के मैसेज से सावधान रहें…

“देश में सरकार बनने के बाद दिया जा रहा है 799 का मुफ्त रिचार्ज, मुफ्त रिचार्ज के लिए लिंक पर क्लिक करें।”

“Cricket World Cup में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। इस खुशी में कंपनी की तरफ से 599 रुपये का मुफ्त रिचार्ज दिया जा रहा है।”

छोटी रकम की ठगी

फ्री रिचार्ज से जुड़े मैसेज या लिंक के जरिए बहुत छोटी रकम की ठगी की जाती है। कई लोगों के साथ 500 रुपये से कम की ठगी हुई है। पड़वा के प्रेम कुमार की तरह कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने छोटी रकम की ठगी के बाद पुलिस में शिकायत नहीं की है।

पलामू के बिश्रामपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल अचानक बंद हो गया। मोबाइल चालू होने के बाद कई एप्स काम नहीं कर रहे थे। मोबाइल की Contact List में भी दिक्कत आने लगी। उन्होंने इसकी कहीं शिकायत नहीं की है।

साइबर ठगों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचें। फ्री रिचार्ज के लालच में आकर अपने Mobile Data और पैसे को जोखिम में न डालें।

spot_img

Latest articles

देवघर AIIMS ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!, छत से झरने की तरह बह रहा पानी, करोड़ों के उपकरण भीगने से खराब

Devghar News: झारखंड के एकमात्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भ्रष्टाचार और लापरवाही...

झारखंड में 25 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, रांची में 300 मिमी बारिश

Weather Alert!: झारखंड में मानसून की जोरदार शुरुआत के साथ 21 से 25 जून...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

President Draupadi Murmu 67th Birthday: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन...

अतीक के बेटे अली को ‘फांसी घर’ में शिफ्ट करने का आदेश, डिप्टी जेलर और वार्डर निलंबित

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की नैनी सेंट्रल जेल, जो अपनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...

खबरें और भी हैं...

देवघर AIIMS ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!, छत से झरने की तरह बह रहा पानी, करोड़ों के उपकरण भीगने से खराब

Devghar News: झारखंड के एकमात्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भ्रष्टाचार और लापरवाही...

झारखंड में 25 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, रांची में 300 मिमी बारिश

Weather Alert!: झारखंड में मानसून की जोरदार शुरुआत के साथ 21 से 25 जून...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

President Draupadi Murmu 67th Birthday: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन...