नगड़ी में प्रस्तावित RIMS 2 अस्पताल अब SSIMS का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से जाना जाएगा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने RIMS 2 को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नगड़ी में प्रस्तावित RIMS 2 अब शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SSIMS) के नाम से जाना जाएगा। कल मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बाहर मंत्री ने इसकी घोषणा की।

झारखंड के महानायक शिबू सोरेन के सम्मान में निर्णय

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह अस्पताल अब झारखंड के महानायक व गरीबों और वंचितों की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर स्थापित होगा। यह निर्णय झारखंड की अस्मिता और गौरव से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने हमेशा आदिवासी, दलित, गरीब और किसानों की आवाज को बुलंद किया है। डॉ. इरफान ने कहा कि यह संस्थान न केवल झारखंड, बल्कि पूर्वी भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया केंद्र बनेगा और यहां से स्वास्थ्य सेवाओं में एक नयी क्रांति की शुरुआत होगी।

अत्याधुनिक सुविधाएं और गरीबों को प्राथमिकता

मंत्री ने बताया कि इस संस्थान में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें सुपर स्पेशलिस्ट और आधुनिक अनुसंधान केंद्र शामिल होंगे।

गरीब और वंचित वर्ग को प्राथमिकता के साथ मुफ्त एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान झारखंड की धरती पर स्वास्थ्य क्रांति लाएगा। राज्य सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article