रांची में चार फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in Eklavya Tower : राजधानी Ranchi के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टावर (Eklavya Tower) में आज गुरुवार अहले सुबह चोरों ने चार फ्लैटों (Flats) का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 को निशाना बनाया। चारों फ्लैटों के मालिक शहर से बाहर थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है, जिसमें 10 लाख से अधिक के जेवरात और 5 लाख रुपये से ज्यादा नकद शामिल हैं।

 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 

घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, फ्लैट मालिकों के लौटने के बाद पुलिस में FIR दर्ज करवाई जाएगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article