एक ही गांव के दो घरों में खिड़की तोड़कर चोरी, ढाई लाख नगद और एक बक्सा ले भागे चोर

लातेहार जिले के शिवपुरी (Shivpuri) इलाके में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में हाथ साफ किया। पहली घटना शिवपूरी निवासी सुरेश प्रजापति के घर में हुई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft by Breaking Windows in two Houses of the Same Village : लातेहार जिले के शिवपुरी (Shivpuri) इलाके में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में हाथ साफ किया। पहली घटना शिवपूरी निवासी सुरेश प्रजापति के घर में हुई।

यहां चोरों ने खिड़की तोड़ कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे आलमीरा का Lock तोड़ कर करीब दो से ढाई लाख नगद रुपये लेकर भाग निकले। इस संबंध में सुरेश ने सदर थाना में आवेदन दिया है।

वहीं दूसरी घटना शिवपुरी में ही संजय कुमार अग्रवाल के घर में हुई। यहां भी चोर खिड़की का ग्रील खोल कर घर के अंदर घुसे। चोरों ने एक कमरे में रखे बक्से अपने साथ ले गये। संजय के पुत्र संदीप अग्रवाल ने बताया कि बक्सा में कपड़ा एवं अन्य सामान थे। उन्होंने भी चोरी की घटना की सूचना सदर थाना (Sadar Police station) को दी है।

Share This Article