मोदी कैबिनेट में झारखंड से रह सकते हैं एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री, निशिकांत दुबे को…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cabinet Minister from Jharkhand : नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में लेंगे।

उनके साथ जिन मंत्रियों को शपथ लेना है उन्हें कॉल जा चुका है। मंत्रियों को लेकर झारखंड (Jharkhand) से भी कई नामों की चर्चा है। झारखंड से एक कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) और एक राज्यमंत्री (State Minister) बनाए जा सकते हैं।

भाजपा के 8 सांसदों में सबसे अधिक चार बार सांसद चुने गए निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को लेकर चर्चा है कि उन्हें केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

निशिकांत गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से लगातार विजय हासिल कर रहे हैं।

चंद्र प्रकाश चौधरी बन सकते हैं राज्य मंत्री

कुर्मी वोट बैंक को अपने साथ जोड़े रखने के लिए NDA के साथी दल AJSU के एकमात्र सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Choudhary) को भी राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।

उधर, जमशेदपुर संसदीय सीट से विद्युत वरण महतो भी लगातार तीन बार से सांसद चुने जा रहे हैं। ऐसे में इनके नाम की भी चर्चा चल जा रही है। कोडरमा सीट से विजयी अन्नपूर्णा देवी मोदी 2.0 में भी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री रही थीं, ऐसे में उन्हें भी मोदी 3.0 में केंद्रीय कैबिनेट में दोबारा दायित्व सौंपा जा सकता है।

Share This Article