साल के पहले दिन आसमान में रहेगा घना कोहरा, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में मौसम (Weather) ने एक बार फिर से करवट ले ली है। सुबह और शाम चल रही ठंडी  हवाओं और कोहरे के कारण ठंड काफी अधिक बढ़ गई है।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो नए साल के पहले दिन सुबह से ही घना कोहरा (Fog) छाया रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा लेकिन ठंडी हवाएं दिनभर चलेंगी। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

10 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

Ranchi स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले एक से दो दिन तक न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

रांची समेत कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। सोमवार को भी राजधानी रांची के साथ डालटनगंज और जमशेदपुर का न्यूनतम पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। उसी तरह जमशेदपुर (Jamshedpur) का न्यूनतम तापमान 17 और डालटनगंज का तापमान 16 डिग्री सेल्सयस के आसपास रहा।

5 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में फिर से दिखेगा। 5 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। आकाश में बादल छाये रह सकते हैं।

लेकिन जनवरी के पहले हफ्ते में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।

Share This Article