पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में घूम-घूम कर इस शख्स ने कई लडकियों के साथ किया रेप, कोर्ट ने दी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape by Fake Inspector : पुलिस की वर्दी (Inspector uniform) में धोखा देकर इस तरह का घिनौना काम करने वाला उदाहरण काम ही देखने को मिलता होगा।

झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) में ऐसा हुआ है। असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर (Fake Inspector)  बनकर रेप (Rape) कांड तक को अंजाम देता है।

एक 16 साल की लड़की के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने की बात कहने लगा। पीड़िता के माता-पिता तैयार हो गए।

लेकिन शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। अब आरोपी असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

पॉक्सो स्पेशल देवेश कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने मंगलवार को फर्जी इंस्पेक्टर बनकर 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) में दोषी संजय कसेरा उर्फ राज सोरेन उर्फ असलम खान उर्फ फिरोज उर्फ मोहम्मद खान को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मुजरिम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सरकार की ओर से कोर्ट में अभियोजन का पक्ष रखने वाले विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।

Share This Article