Latest Newsझारखंडरांची में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जुर्माना नहीं देने वालों की अब...

रांची में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जुर्माना नहीं देने वालों की अब खैर नहीं, तैयार हो रहा डेटा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Traffic System : नई हेमंत सरकार बनने के बाद Traffic Police ने अपना काम ज्यादा सक्रियता से शुरू कर दिया है। हर दिन राजधानी Ranchi में ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा जा रहा है।

अब यह अपडेट खबर आई है कि जो लोग जुर्माना की राशि जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऐसे लोगों का डाटा ट्रैफिक पुलिस कलेक्ट कर रही है।

शहर में यातायात नियम का उल्लंघन कर जुर्माना की राशि जमा नहीं की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक चालान जमा नहीं करने वाले वाहन चालक अब तक 30 हजार से ज्यादा हैं।

ट्रैफिक पुलिस फिलहाल डेटा को अपडेट कर रही है। डेटा तैयार होने के बाद पुलिस की ओर से वाहन चालकों पर एक्शन लिया जाएगा।

वाहन रजिस्ट्रेशन भी हो सकता है कैंसिल

जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में वाहन चालकों को जुर्माना की राशि जमा करने के लिए पोस्ट के माध्यम से रिमाइंडर भेजा जाएगा। इसकी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस दौरान चालकों को जुर्माना जमा करने के लिए एक समय दिया जा रहा। निर्धारित समय पर चालक अगर जुर्माना की राशि नहीं जमा करते हैं तो उनके वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए डीटीओ सूची भेजी जाएगी।

सीज भी कर लिया जाएगा वाहन

रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद अगर वाहन सड़क पर चलते हैं तो ट्रैफिक पुलिस उसे तुरंत पकड़कर सीज कर देगी।

सीज वाहन को छुड़ाने के लिए चालक को न्यायालय की शरण में जाना होगा। न्यायालय की अनुमति के बाद ही वाहन का रजिस्ट्रेशन फिर से होगा। साथ ही सीज वाहन को छोड़ा भी जाएगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...