Homeझारखंडरांची के बरियातू में बांग्लादेश की तीन लड़कियां गिरफ्तार, रात के अंधेरे...

रांची के बरियातू में बांग्लादेश की तीन लड़कियां गिरफ्तार, रात के अंधेरे में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Three girls from Bangladesh Arrested in Bariatu: झारखंड राज्य की राजधानी रांची की बरियातू थाना (Bariatu Police Station) पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली तीन बांग्लादेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें निम्पी बरुआ (21), सरमीन अख्तर (20), निपा अख्तर उर्फ खुशी (21) शामिल हैं। तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली हैं।

इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल और एक आईफोन बरामद हुआ है। तीनों ने रात के अंधेरे में तार काट कर Border Cross किया था।

सदर DSP संजीव बेसरा ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि SSP चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी लड़कियां बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है।

सूचना के बाद सिटी SP राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई।

इस दौरान तीन लड़कियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं, जिन्होंने रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया था।

इन लड़कियों के फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड में पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी नाम लिखा है। गहन पूछताछ में पता चला कि इन सभी का नाम निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता, निपा अख्तर उर्फ खुशी है, जो नाम बदलकर भारत में रह रही थीं।

इन तीनों को महिला पुलिस पदाधिकारी के जरिये गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया।

इन तीनों लड़कियों ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थीं, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई हैं। इनमें प्रवीन, झुमा और हासी अख्तर हैं। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...